Ads.txt file issues ko fix kaise kare google adsense me 2023

क्या आपको अभी हाल ही में google adsense का approval मिला है और उसमें ads.txt file की error आ रही है। और इस error को आप fix करना चाहते है तो आप बिल्कुल सही web page पर आये हैं। क्योंकि

आज इस आर्टिकल में मैं आपको details में बताने वाला हूँ कि google adsense me Ads.txt file issues ko fix kaise kare

Ads.txt file issues को fix करने के लिए mostly दो ही तरीके हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है। यह जानकारी wordpress users और blogger दोनों के लिए है।

अगर आप इस error को fix नही करते हैं तो आपकी earnings पर फर्क पड़ सकता है यानी आपकी earnings down हो सकती है ऐसा google का कहना है। इसलिए इस error को fix करना बहुत ही जरूरी है।

तो चलिए शुरू करते हैं….

Ads.txt file क्या है। – What is Ads.txt file in hindi

Ads.txt file

Ads.txt file एक note pad file होती है जिसके अंदर आपकी Publishar I’d, name और एक कोड होता है। जिससे यह पता चलता है कि आप अपनी website में कौन-2 से ads network use कर रहे है। क्योंकि सभी ads network की जानकारी इस file में डालनी होती है। Ads.txt file बनाकर आप बिना किसी error के, और safely सभी ads network को एक साथ बहुत आसानी से use कर पायेंगे

Ads.txt file क्यो जरूरी है और इसे कहाँ से download करे या create करे

Google के नियम अनुसार अगर आप किसी दूसरे ads network का उपयोग करते है तो उस network के बारे में आपको google को बताना होगा। उस ad network की details आप एड्स डॉट txt file के द्वारा बता सकते है।

अगर आप google को बिना बताये दूसरा ad network use करते है और वो ad network google की policy में नही हुआ यानी वह network google के साथ compatible नही है तो आपका google adsense disable हो सकता है इसलिए एड्स डॉट txt file जरूरी है।

Download ads.txt file

  • सबसे पहले अपने google adsense account में login करे
  • अगर आपको अपने adsense account के home page पर ads.txt file की error दिखाई देती है तो fix now पर click करे। अन्यथा site पर click करे
  • अब यहाँ पर आपको download का option दिख रहा है तो यहाँ से file को download कर ले।
  • अगर यहाँ पर आपको download का option नही दिख रहा है तो अब आपको ads.txt file create करनी होगी
  • जिसका process नीचे step by step बताया गया है।

Create ads.txt file

Ads.txt फाइल create करना बहुत ही सरल व आसान है। इसे कोई भी create कर सकता है बस आपको पता होना चाहिए कि इसमें क्या लिखा होता है। इसमें तीन चीजे लिखी होती है। पहला Ads network का नाम दूसरा
आपकी publishar I’d और तीसरा Direct code

Ads network का नाम आप google.com लिखेंगे।
Publishar I’d में आप अपनी publishar I’d डालेंगे यह आपको आपके adsense account में मिल जायेगी
Direct code के लिए आपके पास google adsense approval के दोरान एक mail आया होगा उसमें ये code लिखा रहता है otherwise आप मेरे इस कोड को भी use कर सकते है।

इन सभी को सही format में लिखना बहुत जरूरी है। इसके लिए मैंने सही format नीचे लिखा है आप उसका उपयोग कर सकते है। आपको बिल्कुल same इसी format में अपनी file create करनी है

google.com, pub-0000000000000000, DIRECT, f08c47fec0942fa0

How to fix Ads.txt file issues in google adsense in hindi (2 ways)

सबसे पहले जानते हैं कि इस error को wordpress में plugin के द्वारा कैसे fix किया जाता है। Plugin के द्वारा इस error को fix करना बहुत ही सरल है।

Plugin के द्वारा ads.txt file issues को fix करना

Ads.txt फाइल error को fix करने के लिए सबसे पहले आपको एक plugin install करना होगा जिसका नाम है। Ads.txt manager

Plugin install करने के लिए wordpress dashboard >> Plugins >> Add new >> search box में Ads.txt manager type करके इसे यहाँ से install कर लेना है।

इसके बाद आपकी publishar I’d, name और code जो आपको उपर बताया था इन तीनों को आपको wordpress dashboard >> Setting >> Ads.txt पर click करके यहाँ पर paste करना है और save पर click कर देना है आपकी Ads.txt फाइल की error solved हो जायेगी

Note :- एक बात का विशेष ध्यान रहे इस error को आपके google adsense के home page से जाने में कुछ समय लग सकता है। इसलिए धेर्य बनाये रखे।

Web hosting/CPanel के द्वारा ads.txt file issues को fix करना

WordPress users इस methods का भी उपयोग कर सकते है। सबसे पहले आपको अपने web hosting के c panel में login करना हैCpanel में Login करने के बाद file manager >> root directory में जाकर ads.txt file को अपलोड कर देना है। आपकी इस समस्या का समाधान हो जायेगा।

Blogger में ads.txt file issues को fix करना

Blogger में ads.txt फाइल issues को fix करना बहुत ही आसान है। इसे fix करने के लिए सबसे पहले अपने blogger में login करे

Blogger में login करने के बाद left side three line option पर click करना है। इसके बाद setting पर click करना है।

Setting पर click करने के बाद monetisation section में custom ads.txt पर click करके यहाँ पर copy किये हुए कोड paste करने के बाद save कर देना है आपकी error solved हो जायेगी।

How to check ads.txt file

अगर आप देखना चाहते है कि आपकी file successfully submit हो गई है या नही तो इसके लिए आपको अपने web browser पर अपना domain name type करके ads.txt type करना है आपके सामने आपकी file open हो जायेगी। Example.com/ads.txt

शॉर्ट में देखें google adsense me Ads.txt file issues ko fix kaise kare

#1 : सबसे पहले adsense account में login करे।

#2 : Adsense account के home page पर ads.txt file की error दिखाई देती है तो fix now पर click करे। अन्यथा site पर click करे

#3 : Download पर click करके file को download करे। या file create करे

#4 : File create करने के लिए इस format का उपयोग करे। बस publishar I’d में अपनी I’d डाले।

#5 : google.com, pub-0000000000000000, DIRECT, f08c47fec0942fa0

#6 : cPanel login करके file manager >> root directory में file को upload करे

#7 : दूसरा तरीका ads.txt manager plugin को install करके उसमें इस code को paste करे।

#8 : Blogger users अपने blogger की setting में जाकर monetisation section में custom ads.txt पर click करके code paste करे और save करे।

#9 : File देखने के लिए browser पर अपना domain type करके ads.txt type करे आपकी file ओपन हो जायेगी Example.com/ads.txt

महत्वपूर्ण शब्द :- अगर आपको मेरे इस लेख से जरा भी फायदा हुआ हो तो please 🙏 हमें comment के माध्यम से जरूर बताये। और हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करे।

5/5 - (1 vote)

Hello smart visitors, मेरा नाम arvind dedha है। मैं एक full time blogger है। मुझे SEO, Wordpress, Web designing, Technology, Share market etc. इन topics के उपर आर्टिकल लिखना बहुत पसन्द है।

1 thought on “Ads.txt file issues ko fix kaise kare google adsense me 2023”

Leave a Comment